अंतर यह है कि हम सभी में धार्मिक भावनाएं हैं, लेकिन हम इसे राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। जब हम मंदिर जाते हैं, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है?
भोपाल। चुनाव का रंग अब दिखाई देने लगा है। कांग्रेस भी हिंदुत्व के मामले में पीछे नहीं है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साफ शब्दों में कहा कि क्या भगवा पर सिर्फ भाजपा का अधिकार है। भगवा उनका पेटेंट है। रविवार को भोपाल कांग्रेस कार्यालय में धर्म संवाद का आयोजन हुआ। इस आयोजन के
लिए कांग्रेस कार्यालय को भगवा चुनरियों से सजाया गया था।
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के धर्म संवाद में प्रदेश भर के मठ, मंदिरों के पुजारी और धर्माचार्य शामिल हुए। पुजारियों ने मांग रखी कि प्रदेश में 1974 के पहले की व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। 1974 के बाद मंदिरों से संबद्ध भूमि में कलेक्टर के नाम दर्ज किए गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुजारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि 6 महीने बाद प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी और हम आपको छूट देंगे। ठेकेदार-उद्योगपति को भाजपा जमीन देती है, लेकिन पुजारियों को नहीं।
कांग्रेस कार्यालय में भगवा के भाजपा के तंज पर कमलनाथ ने कहा- भगवा क्याभाजपा का ट्रेडमार्क है या इन्होंने एजेंसी ली है? अंतर यह है कि हम सभी में धार्मिक भावनाएं हैं, लेकिन हम इसे राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। जब हम मंदिर जाते हैं, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है? रामनवमी के जुलूस में देश के कई इलाकों में हुई हिंसा की घटनाओं पर नाथ ने कहा- 2024 में चुनाव हैं.
कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के सुपारी वाले बयान पर कहा- आज देश बेरोजगारी, महंगाई और अव्यवस्था देख रहा है। मोदी जी अगर इसी में खुश हैं कि कांग्रेस ने सुपारी दी, तो क्या कहा जाए। लेकिन, अब जनता कलाकारी की राजनीति में नहीं फंसने वाली।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की विजिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाने के खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। शिवराज सिंह, इनके मंत्री और विधायक बौखला गए हैं। विकास यात्राओं में इनका विरोध हुआ है। इनके पास अब यही हथकंडे बचे हैं।
कमलनाथ बोले- राम मंदिर बने, लेकिन राजनीति के लिए नहीं
कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ ने कहा – मैं हिंदू हूं। विश्व में भारत की आध्यात्मिक शक्ति सबसे बड़ी। नई पीढ़ी सामाजिक मूल्यों से दूर हो रही है। इसे बचाए रखने की जिम्मेदारी आपकी है। हम धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करना चाहते।
हम चाहते हैं कि राम मंदिर बने, पर राजनीति के लिए नहीं। धर्म हमारी भावनाओं से जुड़ा है, राजनीति से नहीं। भाजपा आपको परेशान करना चाहती है। वे उन्हीं को पुजारी बनाते हैं, जो उनके कार्यकर्ता हों।
You may also like
-
इंदौर जिले में पंच परमेश्वर योजना में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, 45 मामलों में दर्ज हुए केस
-
शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- हर सरकार को जारी रखनी पड़ेंगी लाड़ली बहना जैसी योजनाएं
-
CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, SIR और वोट चोरी के आरोपों पर सियासी हलचल
-
कान्हा टाइगर रिजर्व में 100 साल बाद लौटी जंगली भैंसों की रौनक, CM मोहन यादव ने 8 भैंसों को छोड़ा
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- किसानों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार
