#politicswala report
shaifali Jariwala –कांटा लगा फेम गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में कल रात निधन हो गया।
उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है लेकिन उनकी मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
फॉरेंसिक की टीम उनके घर जाँच के लिए पहुँच गयी है।
15 साल से बीमारी और आत्मविश्वास की कमी भी आया सामने।
दो दिन पहले सिल्वर जम्प सूट में कराया गया अपना वीडियो और फोटो
जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला था वो तेजी से वायरल हो रहा है।
कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, आखिरी इच्छा का वीडियो वायरल
फैंस कह रहे हैं आखिर उनकी आखिरी इच्छा पूरी हुई।
‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुये शेफाली चाहती थीं की उनको मरते दम तक इस गाने के कारण जाना जाये।
मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ और ‘बिग बॉस 13’ में अपनी भूमिका के लिए वे मशहूर हुई थीं।
शुक्रवार देर रात उन्हें कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा।
उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रात करीब 12:30 बजे कूपर अस्पताल ले जाया गया।
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
शैफाली की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस की एक टीम और फोरेंसिक टीम उनके घर पहुंची।
ऑनलाइन वायरल हुए वीडियो में शेफाली के पति पराग को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया।
उन्होंने कार में अस्पताल से बाहर निकलते समय अपने चेहरे को हाथ से आंशिक रूप से ढक रखा था।
उनकी मौत की खबर सबसे पहले पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
लंबे पोस्ट के एक हिस्से में कहा गया था, “कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला अब नहीं रहीं।”
एपीलेप्सी से थीं पीड़ित
सोशल मीडिया पर शैफाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बीमारी के बारे में बात कर रही हैं।
शैफाली को एपीलेप्सी(मिरगी) की बीमारी थी।
उन्होइने इस वीडियो में अपनी बीमारी के बारे में विस्तृत रूप से बताया है।
उन्होंने बताया 15 साल की उम्र में सबसे पहले उन्हें दौरा पड़ा।
उन्होंने बताया सड़क पर, बैक स्टेज, घर में, कोई ऐसी जगह नहीं जहा उन्हें दौरा न पड़ा हो।
15 साल वो इस बीमारी से परेशान रहीं।
पिछले 9 साल से उन्हें यह दौरा नहीं पड़ा था।
उन्होंने बताया इस बीमारी के कारण उनके आत्मविश्वास में कमी आयी थी।
बिगबॉस फेम पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में उन्होंने दिल खोलकर अपने बारे में बात की थी
20 साल की उम्र से फेमस
शेफाली जरीवाला को 20 साल की उम्र में ‘कांटा लगा’ गाने के लिए जाना जाता था।
उन्होंने तब से कई म्यूज़िक एल्बम के साथ-साथ फ़िल्मों में भी काम किया है।
शेफाली और उनके पति पराग ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 5 और नच बलिए 7 में भी साथ में हिस्सा लिया था।
वह लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीज़न का भी हिस्सा थीं।
42 वर्षीय अभिनेत्री को ‘बूगी वूगी’ (2008), नच बलिए 5 (2012-2013)
और नच बलिए 7 (2015-2016) जैसे म्यूजिकल डांस रियलिटी शो में भी
देखा गया था। हालाँकि, अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए
‘बिग बॉस 13’ में उनकी भागीदारी ने उन्हें अपार पहचान दिलाई।
जरीवाला को आखिरी बार हिंदी टेलीविजन शो ‘शैतानी रस्में’ (2024)
में देखा गया था। इसका प्रीमियर 15 जनवरी, 2024 को स्टार भारत पर
हुआ और यह डिजिटल रूप से JioHotstar पर उपलब्ध है।
You may also like
-
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव: राहुल गांधी समेत 145 सांसदों ने किए हस्ताक्षर
-
राजनीतिक लड़ाइयां चुनाव में लड़ी जाएं, एजेंसियों से नहीं: जानें सुप्रीम कोर्ट ने ED को क्यों लगाई फटकार?
-
ओडिशा NSUI प्रेसिडेंट रेप केस में गिरफ्तार: BJP ने पूछा- कब तक अपने नेताओं को बचाएगी कांग्रेस
-
शशि थरूर अब हमारे नहीं रहे…, जानें केरल कांग्रेस के सीनियर नेता के. मुरलीधरन ने ऐसा क्यों कहा?
-
संसद के मानसून सत्र का पहला दिन: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा