जगदलपुर.
झीरम घाटी हत्याकांड में एनआईए कोर्ट ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ बचाव पक्ष के वकील अरविंद चौधरी ने दोषियों के परिजनों से चर्चा के बाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।
अब बचाव पक्ष को हाईकोर्ट की ओर से आगे की प्रक्रिया के लिए नोटिस का इंतजार है। दरअसल, किसी निचली अदालत के फैसले से असहमति होने पर संबंधित पक्ष ऊपरी अदालत में अपील कर सकता है। इसी कानूनी प्रक्रिया के तहत अब झीरम मामले का फैसला हाईकोर्ट के सामने चुनौती रूप में पहुंचा है।
हाईकोर्ट पहले अपील की प्रक्रिया पर विचार करेगा और इसके बाद संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष सुना जा सकता है। यानी फिलहाल मामला अपील दाखिल होने के चरण में है, अभी हाईकोर्ट ने इस अपील पर अंतिम फैसला नहीं दिया है। अब हाईकोर्ट के नोटिस का इंतज़ार है।
You may also like
-
दुर्ग में 4 करोड़ रुपये के वाहन सुपुर्दनामे के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
-
अमेरिकी नागरिकों से ठगी मामले में बड़ा खुलासा, चेतन के बाद कई नेता और पुलिस अधिकारी रडार पर
-
दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो से पहले विवाद, ‘पटियाला पेग’ समेत 4 गानों पर रोक लगाने की मांग
-
CG में जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच
-
भोपाल विधायक विश्राम गृह में हंगामा, पुलिस की वर्दी में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले
