#politicswala report
Shivraj ke teekhe tevar– केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा, “मेरा काम नल-टोटी लगाना या ठीक करना नहीं है. कहां नल लगाना है, यह देखना मेरा काम नहीं. सरकार ने पानी के लिए टंकी बनाई है, लाइन दी है. यह सुनिश्चित करना आपका काम है कि घर-घर लोगों तक जल पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के चक्लदी गांव में पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। गांव का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों में केवल 10 मिनट ही पानी आता है. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा, “मेरा काम नल-टोटी लगाना या ठीक करना नहीं है. कहां नल लगाना है, यह देखना मेरा काम नहीं. सरकार ने पानी के लिए टंकी बनाई है, लाइन दी है. यह सुनिश्चित करना आपका काम है कि घर-घर लोगों तक जल पहुंचे. अगर 10 मिनट ही पानी आता है, तो इसे नियंत्रित कीजिए, व्यवस्था को दुरुस्त कीजिए. सात दिनों में मुझे इसकी रिपोर्ट चाहिए।
ग्रामीणों ने बताई समस्या चक्लदी गांव के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पानी की आपूर्ति बेहद कम है और केवल 10 मिनट ही पानी मिल पाता है. इस कमी से उनकी दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं. ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद शिवराज ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
You may also like
-
सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, ‘भोपाल मास्टर प्लान-2047’ का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी आपकी प्रपोज्ड लेक सिटी?
-
तमिलनाडु का अनोखा मामला, SC सूची से बाहर होने की मांग कर रहा देवेंद्रकुला वेल्लालर समुदाय
-
CM मोहन यादव ने पैतृक मकान में चलाई गेती, सिंहस्थ 2028 के मेगा प्लान का आगाज
-
UN में शहबाज शरीफ के दावे पर भारतीय राजनयिक का रिएक्शन, कैमरे में कैद हुआ पल
-
सिंहस्थ के लिए CM मोहन यादव ने अपने पैतृक घर पर चलाई गैंती, बोले- विकास के लिए देना होगा बलिदान
