भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास विभाग आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि ‘अर्बन कॉन्क्लेव-2026‘ ऐसे अभिनव विचारों, अत्याधुनिक तकनीकों और निवेश प्रस्तावों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जो प्रदेश के शहरी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।कॉन्क्लेव में सहभागिता के इच्छुक निवेशक, स्टार्टअप्स और युवा आधिकारिक पोर्टल ugconclave.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
मध्यप्रदेश के शहरों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुदृढ़, आधुनिक और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आगामी 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 'अर्बन कॉन्क्लेव-2026' का आयोजन किया जा रहा है।
नवाचार और युवाओं की भागीदारी पर विशेष बल
अर्बन कॉन्क्लेव-2026 का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में नगरीय विकास के क्षेत्र में निवेश, नवाचार, तकनीक और मजबूत स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही, प्रदेश के विकास में युवाओं और निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
इंदौर के एक दिवसीय समागम में नगरीय विकास के विविध आयामों, भविष्य की शहरी आवश्यकताओं, तकनीक आधारित समाधानों, निवेश की नई संभावनाओं तथा नवाचारों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
You may also like
-
जबलपुर में आज भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली, CM और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
-
दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा
-
हवन यज्ञ महा आरती के साथ चित्रगुप्त पूजा सम्पन्न, अभिताभ बच्चन के हमशक्ल की उपस्थिति ने शमा बाँधा
-
उमरिया के करन गौतम का जूनियर हॉकी टीम में चयन, अब मिस्र में खेलेंगे वर्ल्ड कप
-
इंदौर में आज से संघ की बड़ी बैठक, राष्ट्रीय सुरक्षा और संगठन विस्तार पर होगा मंथन
