भोपाल
प्रदेश में रेलवे नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है, लेकिन जीआरपी थानों में अधिकारियों के पदों की कमी बनी हुई है। प्रदेश के सात जीआरपी थानों में निरीक्षक (टीआई) का पद स्वीकृत नहीं है। यहां उप निरीक्षक (एसआई) ही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बढ़ते अपराध और कार्यक्षेत्र को देखते हुए रेलवे पुलिस मुख्यालय ने इन सात थानों में एसआई के पदों को निरीक्षक के पद पर अपग्रेड करने का प्रस्ताव भेजा है।
प्रस्ताव में बताया गया है कि नई रेल लाइन, दोहरीकरण, तिहरीकरण और स्टेशनों के विस्तार से जीआरपी का काम लगातार बढ़ रहा है। नई ट्रेनों के संचालन के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ी है। वहीं, ट्रेनों में चोरी, लूटपाट और अन्य अपराधों की जांच, भीड़ नियंत्रण तथा अंतरराज्यीय अपराधियों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी भी बढ़ी है।
You may also like
-
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
-
नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
-
डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
-
सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
-
BJP विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा बांध बनने के बाद लेंगे राजनीतिक संन्यास
