#politicswala Report
दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के एक ट्रेनी पायलट की शिकायत पर कंपनी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जातिवादी दुर्व्यवहार और कार्यस्थल पर भेदभाव करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
एक अंग्रेजी दैनिक की रिपोर्ट के मुताबिक एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता को अप्रैल में गुरुग्राम के सेक्टर 24 स्थित इंडिगो के कार्यालय में एक बैठक के लिए बुलाया गया. इस बैठक में तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने कथित तौर पर शिकायतकर्ता की जाति का उल्लेख करते हुए अपमानजनक और निम्न दर्जे की टिप्पणियां कीं।
जैसे- “तुम विमान उड़ाने के लायक नहीं हो, वापस लौट जाओ और चप्पल सिलो.” “तुम यहां चौकीदार बनने के भी लायक नहीं हो.
बेंगलुरू के रहने वाले शिकायतकर्ता ट्रेनी पायलट ने कहा कि उसने पुलिस से पहले इंडिगो के सीईओ और एथिक्स कमेटी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आरोपियों को सात दिन का समय देकर माफी मांगने को कहा गया, पर ऐसा नहीं हुआ, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई.
ईरान-इजराइल युद्ध के चलते जयपुर की 6 फ्लाइटरद्द
ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। जयपुर से जाने वाली और उधर (विदेश) आने वाली हवाई सेवाएं कैंसिल की जा रही हैं। मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 3 और उधर से जयपुर आने वाली 3 इंटरनेशनल फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। इसमें जयपुर से जेद्दाह, जयपुर से दुबई जाने-आने वाली फ्लाइट शामिल हैं। विमान कंपनियों का कहना है कि जल्दी ही पैसेंजर्स को रिफंड दिया जाएगा।
You may also like
-
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
-
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
-
दिल्ली में यमुना को मिलेगा नया लुक, पल्ला से कालिंदी कुंज तक बनेगा रिवरफ्रंट
-
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त
-
अभिजीत दीपके की अपील- दिवाली तक प्रदर्शन नहीं, परिवार के साथ समय बिताएं
