#politicswala Report
दिल्ली। आयकर विभाग ने आज सुबह फंड उगाही में लगे राजनीतिक दलों पर छापे मारे। पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कर चोरी के मामले में कई राज्यों में छापेमारी की है। ये छापामारी कई राज्यों में एक साथ हुई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन सभी राजनीतिक दलों पर संदिग्ध फंडिंग जुटाने के बाद कर चोरी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगले कई दिनों तक ये कार्रवाई चल सकती है।
सूत्रों ने बताया कि गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आयकर विभाग द्वारा पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) और उनसे जुड़ी संस्थाओं, ऑपरेटरों और अन्य के खिलाफ एक समन्वित कार्रवाई शुरू की गई है।
सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग (ईसी) की सिफारिश पर आयकर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है जिसने हाल ही में भौतिक सत्यापन के दौरान गैर-मौजूद पाए जाने के बाद 87 संस्थाओं को आरयूपीपी की सूची से हटा दिया था।
चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि वह 2,100 से अधिक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था, जो नियमों और चुनावी कानूनों का उल्लंघन कर रहे थे।
इसके तहत ये सभी राजनीतिक दल मौद्रिक योगदान दाखिल करने से संबंधित, उनके पते और पदाधिकारियों के नाम को अपडेट करने में विफल रहे थे। इनमें से कुछ पार्टियां गंभीर वित्तीय अनियमितता में लिप्त थीं।
You may also like
-
‘यहाँ देखिए, ये है पैलेट गन…’: राहुल गांधी ने साहिल के घाव दिखा सरकार को घेरा!
-
CJP और सरकार के बीच 2 घंटे की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कल होगा फैसला; मुआवजा और केस वापसी पर बनी सहमति
-
पेपर लीक पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी
-
CJP के संसद मार्च के बाद पुलिस की नेमप्लेट पर क्यों उठे सवाल? जानिए ड्यूटी के दौरान क्या कहते हैं नियम?
-
Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल खत्म, पीएम मोदी ने रात को दिया संदेश, CJP का ऐलान प्रोटेस्ट जारी रहेगा!
