रायपुर
छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौ सेवा की परंपरा अनुरूप उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित अपने निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने भगवान कृष्ण और गौ माता से प्रार्थना करते हुए यह कामना की है कि प्रदेश के अन्नदाताओं के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहें, गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हो तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
You may also like
-
इंदौर से देपालपुर तक स्वच्छता की नई उड़ान, एमपी के नौ शहर राष्ट्रीय मंच पर
-
किरण सिंहदेव का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- पूरा देश आपको गंभीरता से नहीं लेता
-
तीर्थ क्षेत्रों के विकास से उज्जैन 360 डिग्री बदला है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
MP में पहली शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
-
भिंड के होटल में खाने को लेकर बवाल, परोसने में देरी पर कर्मचारी की डंडों से पिटाई
