मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया मन की बात कार्यक्रम का श्रवण
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मन की बात कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले की सुश्री शिवानी के परिवार द्वारा लिए गए अंगदान के निर्णय का उल्लेख करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 139 वें एपिसोड का श्रवण किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को "मन की बात" कार्यक्रम में मेडिकल क्षेत्र में देश में हो रही शोध और नवाचार पर चर्चा करते हुए कहा कि "एडवांस रिसर्च में आर्गन डोनेशन की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे लोग जो अपना जीवन पूरा करने के बाद आर्गन डोनेट करके जाते हैं, वो कितने ही लोगों का जीवन भी बचाते हैं और रिसर्च को भी संभव बनाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है – मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम की सुश्री शिवानी का है। सुश्री शिवानी के सड़क दुर्घटना की शिकार होने पर परिवार ने कठिन समय में भी ऐसा निर्णय लिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा है। यह फैसला था सड़क दुर्घटना की पीड़िता सुश्री शिवानी के अंग दान का। सुश्री शिवानी के परिवार के इस फैसले से समाज और देश के लिए एक बड़ा संदेश गया है। मानवता के एैसे एक कदम से किसी परिवार में खुशियां फिर से लौट सकती हैं और साथ ही रिसर्च के कामों में भी बड़ी मदद मिलती हैं।"
You may also like
-
छत्तीसगढ़-ओडिशा रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, दिसंबर में तीन दिन रद्द रहेगी यह ट्रेन
-
बिलासपुर-कोरबा रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 6 से 17 दिसंबर तक ट्रेनें रहेंगी रद्द
-
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
-
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 10 ट्रेनें रद्द और 11 देरी से चलेंगी
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
