#politicswala report
दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के एक बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और अन्य मंत्रियों के स्टाफ को हटा दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि पूर्व सरकार में जिन भी कर्मचारियों- अधिकारियों को अपने मूल काम से हटाकर अन्य जगह नियुक्त किया था वे अपने मूल विभाग में लौट आएं। आज मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी के स्टाफ और जल बोर्ड के अधिकारीयों के सत्रह मीटिंग करेंगी। जहाँ पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ पानी और ख़राब सड़कों के मुद्दे पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कांग्रेस और आप हमारी आलोचना के बजाय अपनी स्थिति और अपनी पार्टी को देखे। उन्होंने कहा नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होने वाला है। इसमें नए विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद तीसरे दिन कैग की 14 रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। विपक्ष को यह चिंता करनी चाहिए कि इस रिपोर्ट के सदन में पेश होने के बाद कितने लोगों की असलियत सामने आएगी।
उन्होंने कहा हमारी सरकार ने तुरंत काम करना शुरू कर दिया है। हमारी कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी मिल गयी है जिसे अब तक आप ने रोक रखा था। दिल्ली की चिंता करने के लिए हम हैं और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक़ मिलेगा।
पूर्व सीएम आतिशी ने कहा- बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में ही वो दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने वाली योजना को पास करेंगे। दिल्ली की सभी महिलाओं को उम्मीद थी कि वो योजना पास होगी। पहले दिन से ही बीजेपी ने अपने वादे तोड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने योजना पास नहीं की। बीजेपी ने दिल्ली की जनता को धोखा देने का मन बना लिया है।
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, “मैं उन्हें (रेखा गुप्ता) बधाई देती हूं क्योंकि अब उनके पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे (बीजेपी) वादे करते रहते हैं, साथ ही वे केंद्र में भी सत्ता में हैं। दिल्ली के सभी 7 सांसद बीजेपी के हैं। अब देखना है कि वे यमुना की सफाई के लिए क्या करते हैं। फिलहाल, मुझे लगता है कि यमुना की सफाई के लिए मशीनें और अन्य काम सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए हो रहे हैं।
You may also like
-
गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर
-
अंग्रेजों की 150 साल पुरानी गलती से तय हुआ दिल्ली-मुंबई रेल रूट, अब बदलने जा रहा रेलवे का नक्शा
-
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले
-
1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
-
1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, 4G-5G यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा
