बिलासपुर.
बिलासपुर के लमकेना में जंगल से अवैध सागौन कटाई के मामले में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. टीम ने आरोपी के घर और बाड़ी से लाखों रुपये की लकड़ी बरामद की है.
मौके से सागौन, साल और चिरान लकड़ी के अलावा आरा मशीन, इलेक्ट्रिक चेन सॉ मशीन, रमदा मशीन और बढ़ईगिरी में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी जब्त किया गया है. आरोपी पर अवैध रूप से काटी गई लकड़ी से फर्नीचर बनाने का आरोप है. कार्रवाई से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. 4 अक्टूबर को सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम साजापाली सोंठी में टीम ने रुद्रनारायण, पिता कीर्तन लाल के यहां दबिश दी। तलाशी में 51 नग सागौन और 3 नग खैर की लकड़ी, कुल 54 नग चिरान मिला। इसकी मात्रा 0.506 घनमीटर है।
लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर इसे जब्त कर लिया गया। रेंजर रितू साहू के अनुसार जब्त लकड़ी की कीमत एक लाख रुपए से अधिक है। वहीं एक दिन पहले कोटा वन परिक्षेत्र के ग्राम लमकेना में अवैध लकड़ी के चिरान की सूचना पर 3 अक्टूबर को सर्च वारंट जारी किया गया। उपवन मंडलाधिकारी कोटा अनिल भास्करन के नेतृत्व में वन विभाग के उड़नदस्ते, कोटा टीम और पुलिस ने सुरेश खांडे के घर व बाड़ी में दबिश दी। तलाशी में मिनी आरा मशीन, इलेक्ट्रिक चेनसॉ, रंदा मशीन समेत बढ़ईगिरी के उपकरण मिले। मौके से सागौन, साल और मिश्रित प्रजाति की 1.024 घनमीटर लकड़ी जब्त की गई। वहीं आरोपी सुरेश मौके से फरार हो गया।
जंगल और उससे लगे गांवों में सर्चिंग बढ़ाई –
बारिश थमते ही जंगल और उससे लगे गांवों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। उड़नदस्ता को लगातार निरीक्षण और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध कटाई, परिवहन और भंडारण की सूचना मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी।
– मनोज पांडे, सीसीएफ, बिलासपुर वृत्त
You may also like
-
लैंडफॉल के बाद चक्रवात ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ से झारखंड तक, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
MP Weather Update: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, मध्यप्रदेश के 31 जिलों में अलर्ट; 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
-
IAS नेहा मीणा को तीसरे ट्रांसफर में मिली कलेक्टरी, फील्ड में सक्रियता और काम के लिए मिल चुके हैं कई पुरस्कार
-
दिवाली पर भोपाल में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट, 15 मिनट में पहुंचेगी मेडिकल टीम; 40 एंबुलेंस रहेंगी तैनात
-
इंदौर जल संकटग्रस्त जिला घोषित, बिना अनुमति बोरिंग कराने पर हो सकती है 2 साल की जेल
