#poloticswala report
Supriya Sule on Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने तारीफ की।
एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ की।
उन्होंने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी जांच एजेंसी से डर नहीं लगता।
अगर ईमानदारी के लिए ओलंपिक में कोई पदक होता तो राहुल गांधी निस्संदेह उसे जीतते।
ईमानदारी के लिए ओलंपिक में कोई पदक होता तो राहुल गांधी को मिलता-सुप्रिया सुले
महिला आरक्षण पर ये बोलीं सुप्रिया सुले
महिला आरक्षण पर सुप्रिया सुले ने कहा कि यह महिलाओं के आरक्षण का बिल नहीं था बल्कि यह परिसीमन (Delimitation) से जुड़ा था। महिला आरक्षण विधेयक तो पहले ही 2003 में पारित हो चुका है। भारत के राष्ट्रपति द्वारा भी इसे अधिसूचित किया जा चुका है।
देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यह कह रहे हैं कि जनगणना प्रक्रिया के कारण 2029 तक महिला आरक्षण लागू होने में देरी हो रही है, तो फिर उन्हें यह भी बताना चाहिए कि इस प्रक्रिया को तेज करने से उन्हें किसने रोका था। वे जनगणना पूरी कराकर 2029 तक इसे लागू कर सकते थे। ”
आदिवासी लड़कियों के लापता होने पर की बात
सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री फडणवीस को पत्र लिखकर राज्य में आदिवासी लड़कियों के लापता होने के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता भी जताई है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। यह पहली बार हो रहा है कि सत्ताधारी दल ही विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है और हम इसका स्वागत करते हैं।
You may also like
-
हाफिज सईद के खिलाफ NIA को बड़ी सफलता, 2 महीने में दूसरी बार जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
-
8वें वेतन आयोग में बदलेगी ये खास स्कीम! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों पर पड़ेगा बड़ा असर
-
Bab-el-Mandeb पर हूतियों का कब्जा हुआ तो बढ़ेगा भारत का तेल संकट, 3000 KM दूर मंडरा रहा खतरा
-
दिल्ली के सरकारी शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी, अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान
-
राफेल और F-35 से भी तेज! भारत के ‘पक्के यार’ का बड़ा ऑफर, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
