Hurun Rich List 2026: इंदौर के विनोद अग्रवाल MP के सबसे अमीर, ₹700 करोड़ बढ़ी दौलत

Share Politics Wala News

इंदौर
 इंदौर के प्रमुख कारोबारी व उद्यमी विनोद कुमार अग्रवाल हुरून रिच लिस्ट 2026 में मप्र के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शीर्ष स्थान पर हैं। हुरून इंडिया द्वारा जारी सूची में देश के अमीरों की सूची में वे 365वें स्थान पर हैं।

10 हजार करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक
इस सूची के मुताबिक अग्रवाल की संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 700 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उनकी संपत्ति 9500 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,200 करोड़ रुपये हुई है। हुरून इंडिया की सूची में इंदौर व भोपाल के एक दर्जन उद्यमी शामिल हैं।

‘इंदौर में उद्यमियों के लिए लगातार बढ़ रहे अवसर’
अग्रवाल कोल के संचालक विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि मेरा विजन है कि इंदौर में ज्यादा से ज्यादा उद्यमी इस सूची में शामिल हों। इस तरह इंदौर का नाम देश-दुनिया में ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। इंदौर शहर लगातार बढ़ रहा है। यहां पर नए उद्यमियों व व्यवसाय के लिए अधिक अवसर उपलब्ध हैं।

इंदौर के विकास में रियल एस्टेट के माध्यम से योगदान दे रहे हैं। इसके माध्यम से हम इंदौर में ऐसे प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं, जिससे व्यवसायिक अवसर तैयार हों, जो इंदौर को देश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सामने रखें।

हुरून इंडिया की सूची में प्रदेश के कारोबारी

इंदौर के कारोबारी व उद्यमी
नाम — रैंक
विनोद कुमार अग्रवाल — 365
अनुराग मूंदड़ा — 665
दिनेश पाटीदार — 941
नितिन अग्रवाल — 1139
सुनील चौरड़िया — 1276
विमल तोड़ी — 1425

भोपाल के कारोबारी व उद्यमी

दिलीप सूर्यवंशी — 852
देवेंद्र जैन — 1112
अनिल बंसल — 1139
सुनील बंसल  — 1139
सुधीर कुमार अग्रवाल  — 1276
सुधीर अग्रवाल  — 1607

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *