भोपाल
टीटीनगर क्षेत्र में रविवार को जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के प्रदर्शन के दौरान हबीबगंज थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बब्लू त्रिपाठी को थप्पड़ मारने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीटीनगर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, लोकसेवक के कर्तव्य निर्वहन में बाधा और सार्वजनिक स्थल पर गाली-गलौज समेत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
हालांकि, आरोपित युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। टीटीनगर थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर ने बताया कि युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
निरीक्षक के निलंबन से जुड़ी है घटना: रोशनपुरा चौराहे पर छात्र से गाली-गलौज का था मामला
बता दें पिछले दिनों रोशनपुरा चौराहे पर आदिवासी छात्रों के कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक रतन सिंह परिहार पर एक छात्र से गाली-गलौज करने का आरोप लगा था। घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसके अगले दिन निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया था।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
