Gujrat Election 2022 : गुजरात में चुनावी माहौल तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। एक तरफ केजरीवाल गुजरात की जनता के सामने योजनाओं का पिटारा खोल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा भी उन योजनाओं पर ज़वाब देने में पीछे नहीं हट रही।
भाजपा के अलग अलग राज्य के मुख्यमंत्री गुजरात में चुनाव प्रचार की रेस में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं गुजरात के कच्छ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।
शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया है। ऐसे वीर सेनानी का अपमान देश कभी नहीं भूलेगा और राहुल गांधी को इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री, भाई नरेंद्र मोदी तो “कल्पवृक्ष” की तरह है। देश की जनता उनसे जो चाहे मांग सकती है। पर राहुल गांधी एक झाड़ी और अरविंद केजरीवाल बबूल के पेड़ की तरह है जो देश की फसलों को बर्बाद करके शांति को मिटा देंगे।”
अंत में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, “गुजरात और मध्य प्रदेश दोनो मेरे लिए एक ही हैं। क्योंकि सरदार सरोवर बांध बनने के बाद मध्य प्रदेश को बिजली और गुजरात को पानी मिला।
You may also like
-
रुपया पहली बार 95 प्रति डॉलर, निर्मला सीतारमण ने कहा रुपया ठीक चल रहा है….
-
मुसलमानों को ओबीसी श्रेणी से बाहर निकालो बीजेपी सांसद कोवा लक्ष्मण की डिमांड…सुप्रीम कोर्ट ने जताया ऐतराज!
-
क्या हिन्दू शक्ति का नया प्रतीक है? सीएम योगी का बुलडोजर!
-
डर इतना हावी है की सरकार ने एक साल में 1 लाख से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर डाले !
-
ट्रंप-मोदी बातचीत में ‘मस्क एंगल’: कूटनीति में कॉरपोरेट की एंट्री पर सवाल!
