Gujarat New Cabinet

Gujarat New Cabinet

गुजरात में नई कैबिनेट की शपथ: हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, 26 मंत्रियों में रिवाबा जडेजा समेत 19 नए चेहरे

Share Politics Wala News

 

Gujarat New Cabinet: गुजरात में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का गठन हो गया।

इस बार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर उत्तर से विधायक रिवाबा जडेजा को भी मंत्री बनाया गया है।

नई कैबिनेट में कुल 26 मंत्री हैं, जिनमें 8 मंत्री पटेल समाज से, 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं शामिल हैं।

इस फेरबदल को भाजपा के मिशन गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

हर्ष संघवी डिप्टी सीएम, 26 मंत्रियों ली ने शपथ 

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित हुआ।

कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली, वहीं 6 पुराने चेहरों को नए मंत्रीमंडल में मौका दिया गया है।

सबसे पहले हर्ष संघवी ने शपथ ली। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। पहले वे राज्य के गृह मंत्री थे।

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भी शपथ समारोह में पहुंचे थे, उनकी पत्नी रिवाबा को भी मंत्री बनाया गया है।

अर्जुन मोढवाडिया को भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट में जगह मिली है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई।

डॉ. प्रद्युम्न वाजा को भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट 2.0 में जगह मिली है, वह कोडिनार सीट से विधायक हैं।

पाटीदार समाज के बड़े नेता और  भावनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीतेंद्रभाई वघानी ने भी शपथ ली।

19 नए चेहरे, मंत्रियों की संख्या 16 से बढ़कर 26

भूपेंद्र पटेल सरकार में पहले 16 मंत्री थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

नई कैबिनेट में 19 नए चेहरों को मौका दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार को भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

शुक्रवार सुबह सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की अनुमति मांगी।

राज्यपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें नए मंत्रिमंडल के गठन की जानकारी दी और शपथ समारोह की औपचारिक अनुमति ली।

मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने पहले ही कहा था- मैंने जो इस्तीफा कल दिया था, उसे स्वीकार नहीं किया गया।

पार्टी का हर निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि है। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

देखें गुजरात की नई कैबिनेट की लिस्ट- 

  1. भूपेंद्र पटेल (सीएम)
  2. त्रिकम बीजल चांगा
  3. स्वरूपजी ठाकोर
  4. प्रत्रवणकुमार गोर्धनजी माली
  5. ऋतिकेश गणेशभाई पटेल
  6. पीसी बराड़ा
  7. दर्शना एम वाघेला
  8. कांतीलाल शिवलाल अमृतिया
  9. वरजीभाई मोहनभाई बावलिया
  10. रिवाबा जाडेजा
  11. अर्जुन मोढवाडिया
  12. डॉ. प्रद्युमन वाजा
  13. कौशिक कांतीभाई वेकरिया
  14. परशोत्तमभाई सोलंकी
  15. जितेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी
  16. रमणभाई भीखाभाई सोलंकी
  17. कमलेशभाई रमेशभाई पटेल
  18. संजयसिंह जयसिंह महेदा
  19. रमेशभाई भूराभाई कटारा
  20. मनीषा राजीवभाई वकील
  21. ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल
  22. प्रफुल पानसेरिया, कामरेज
  23. हितेश रमेशभाई सांघवी
  24. जयारामभाई चेमाभाई गामित
  25. नरेशभाई मगनभाई पटेल
  26. कनुभाई मोहनलाल देसाई

सीएम भूपेंद्र पटेल का तीसरा कार्यकाल

भूपेंद्र पटेल पहली बार सितंबर 2021 में तब मुख्यमंत्री बने थे, जब विजय रूपाणी को अचानक हटा दिया गया था।

विधानसभा चुनाव के बाद 12 दिसंबर 2022 को वे दोबारा मुख्यमंत्री बने। अब यह उनका तीसरा मंत्रिमंडल होगा।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार नेतृत्व ने प्रदर्शन आधारित चयन किया है।

पिछली बार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को हटाया गया है, जबकि कुछ को पदोन्नति के साथ पुनः शामिल किया गया है।

देर रात तक नई टीम पर मंथन चलता रहा और शुक्रवार सुबह अंतिम लिस्ट तय की गई।

भाजपा का सामाजिक संतुलन साधने पर फोकस

भाजपा ने इस बार जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को संतुलित रखने की पूरी कोशिश की है।

  • पटेल समाज से 8 मंत्री बनाए गए हैं, जिससे भाजपा का कोर वोटबैंक मजबूत रहेगा।
  • OBC वर्ग से 8 मंत्री और ST वर्ग से 4 मंत्री शामिल किए गए हैं।
  • महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए 3 महिला मंत्री बनाई गई हैं, जिनमें रिवाबा जडेजा और दर्शना वाघेला शामिल हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर युवाओं और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है।

भाजपा ने इस फेरबदल के ज़रिए एक बार फिर यह संकेत दिया है कि पार्टी राज्य में युवाओं, महिलाओं और जातीय संतुलन पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य है कि नई टीम के ज़रिए 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन और शासन, दोनों स्तर पर तालमेल को मजबूत किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *