भोपाल
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) इंटेलिजेंस विभाग ने भोपाल में तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर 60 करोड़ रुपये से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता लगाया है।
शहर के नवाबगंज इलाके में स्थित यह फैक्ट्री कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से चलाई जा रही थी और इसके परिसर में मशीनें छिपाई गई थीं। यहां गुरु ब्रांड नाम से तंबाकू उत्पाद बनाए जा रहे थे।
छापेमारी के दौरान जीएसटी इंटेलिजेंस के अधिकारियों को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले। विभाग वित्तीय अनियमितताओं की पूरी स्थिति का पता लगाकर रहा है। इसके लिए जांच जारी है।
मामले में फैक्ट्री संचालक सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारी यह भी पता कर रहे हैं कि इस फैक्ट्री के संचालन में और किन-किन लोगों की भूमिका है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
You may also like
-
छत्तीसगढ़ में शादी के दूसरे दिन ही डिप्टी कलेक्टर ने मांगे 3 करोड़ रुपये और कार!
-
इंदौर जिले में पंच परमेश्वर योजना में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, 45 मामलों में दर्ज हुए केस
-
शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- हर सरकार को जारी रखनी पड़ेंगी लाड़ली बहना जैसी योजनाएं
-
बढ़ी मांग के बीच छत्तीसगढ़ में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने, 6300 मेगावाट तक उपलब्धता सुनिश्चित
-
कान्हा टाइगर रिजर्व में 100 साल बाद लौटी जंगली भैंसों की रौनक, CM मोहन यादव ने 8 भैंसों को छोड़ा
