उज्जैन। कहते हैं बाबा महाकाल के दरबार में आदमी सबकुछ सच बोलता है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने भी महाकाल के सामने एक सच बताया। खुद को गोली लगने का। वे शनिवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।
एक्टर ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद देहरी से भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक किया।
मीडिया से गोविंदा ने अपनी जीवन यात्रा के कठिन दौर, गोली लगने और उससे उबरने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उस वक्त मैं बैठा हुआ था और बंदूक फाइल पर रखी थी। अचानक वह फिसली और गोली चल गई।
यह गोली हृदय या पेट में भी लग सकती थी, लेकिन उसी क्षण मैं खड़ा हो गया, जिससे वह मेरी पिंडली से होते हुए घुटने में जाकर अटक गई। यह सब एक योग था, जो टल गया। भगवान की कृपा से मैं गोली लगने के बावजूद बच गया।
कई बार ऐसी स्थितियां आईं, जहां मैं ऊंची इमारत से गिरकर मर सकता था, लेकिन हर बार ईश्वर ने मुझे बचा लिया।
गोविंदा चेटीचंड पर्व में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। वे रविवार को चेटीचंड पर्व के जुलूस में भी शामिल हुए। मंदिर में गोविंदा को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वे करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहे।
इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ अन्य मंदिरों में भी जाकर आशीर्वाद लिया। गोविंदा भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं और इससे पहले भी कई बार मंदिर आ चुके हैं। उनकी बेटी और पत्नी भी महाकाल के दर्शन के लिए यहां आ चुकी हैं।
बच्चे माता-पिता की सेवा में जुड़े रहे
फिल्म अभिनेता गोविंदा ने कहा, मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि वे हमेशा माता-पिता की सेवा में जुड़े रहें।
You may also like
-
चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक
-
7 राज्यों के मतदाताओं को बड़ी राहत: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका
-
OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की संशोधन याचिका खारिज
-
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में तीन ठेकेदार गिरफ्तार, हादसे में दो की मौत
-
दिल्ली की 675 झुग्गी बस्तियों के 4 लाख परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, 1.5 लाख रुपये देने होंगे
