भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामय उपस्थिति में लोक भवन में नवरात्रि पर्व का आयोजन रविवार को किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने महोत्सव का शुभारंभ माँ दुर्गा की आरती से किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
भारतीय लोक संस्कृति, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक समरसता के सुंदर संगम गरबा महोत्सव के इस आयोजन में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डा. नवनीत मोहन कोठारी, अखिल भारतीय गुजराती समाज अध्यक्ष श्री संजय पटेल, लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक सपरिवार उपस्थित थे।
गरबा महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या ने लोक भवन परिसर को भक्ति, आस्था और उल्लास के रंगों से सराबोर कर दिया। सुमधुर संगीत और मनमोहक स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक गरबा की लय और ताल पर बच्चों, लोक भवन परिसर के निवासियों, भोपाल गुजराती समाज के सदस्यों तथा अन्य आमंत्रित गणमान्यजनों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ गरबा में सहभागिता की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, सुरों की मधुरता और गरबा के मनोहारी दृश्यों ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
You may also like
-
राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
-
राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब
-
दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को मिली राष्ट्रीय पहचान
-
अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय
-
स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
