ग्वालियर
सांदीपनि पद्मा विद्यालय में निर्माण के दौरान छत गिरने के हादसे की जांच के लिए भोपाल से पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की टीम मंगलवार को ग्वालियर आई। टीम ने पद्मा स्कूल पहुंचकर हादसे वाली जगह पर तकनीकी पहलुओं और मटेरियल की जांच की और मौके पर मौजूद साइट इंजीनियर व अन्य अफसरों से बातचीत की।
जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
जांच के दौरान टीम ने प्रथम दृष्टया उपयंत्री, सहायक यंत्री और कार्यपालन यंत्री की उदासीनता पाई। इसके बाद सहायक यंत्री राजदीप जादौन और उपयंत्री सत्येंद्र पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया और परियोजना यंत्री मनोज आचार्य को नोटिस दिया गया है। टीम ने निर्माण सामग्री को भी जांच के लिए अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है, हालांकि टीम को क्या खामियां मिली हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। टीम ने मौके पर करीब दो घंटे तक जांच की।
You may also like
-
एमसीयू की फिल्म ‘विद्यार्थी’ को उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में द्वितीय पुरस्कार.
-
विकसित भारत@2047 के लक्ष्य पूर्ति में मध्यप्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
केन-बेतवा परियोजना पर विरोध तेज, दिव्या अहिरवार ने जमानत लेने से किया इनकार; समर्थन में पन्ना पहुंचीं वृंदा करात
-
अवैध शराब कांड पर MP सरकार का बड़ा एक्शन, देवास-सागर के कलेक्टर-SP हटाए; 3 आबकारी अधिकारी सस्पेंड
-
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन
