नई दिल्ली। गोवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने कांग्रेस का हाथ छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
पार्टी के विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको इससे पहले सोमवार की शाम कोलकाता पहुंचे थे। जिसके बाद से ही उनके तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
गोवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको का कोलकाता हवाईअड्डे पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने स्वागत भी किया था।
एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने मंगलवार को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थामा है।
कांग्रेस ने लौरेंको के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वासघात करने वाले लोगों को परिणाम भुगतने होंगे और लौरेंको के विधानसभा क्षेत्र के मतदाता उन्हें ”उचित सबक” सिखाएंगे।
कुछ महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने गोवा विधानसभा अध्यक्ष नम्रता उलमन को उनके कार्यालय में जाकर अपना इस्तीफा सौंपा था। कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 8 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
इस सूची में लौरेंको का नाम भी था। इससे पहले गोवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख रवि नाइक ने भी कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दिया था।लौरेंको के इस्तीफे के बाद 40 सदस्यीय सदन में पार्टी विधायकों की संख्या घटकर दो रह गई है। लौरेंको दक्षिण गोवा जिले के कर्टोरिम सीट से विधायक थे।
You may also like
-
दिल्ली में 10 दिन पहले ही स्मॉग की दस्तक, GRAP की तैयारी 1 नवंबर से क्यों?
-
ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी, रेलवे ने दी जेल और जुर्माने की चेतावनी
-
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
-
राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान
-
लोकसभा की सीटें 850 करने का प्लान, मोदी सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां?
