भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुम्बई में फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फ्रांस के महावाणिज्य दूत का मप्र की धरती पर स्वागत करते हुए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय चर्चा में कहा कि आप सब मध्यप्रदेश को फ्रांस का भरोसेमंद साझेदार मानें। उन्होंने महावाणिज्य दूत से कहा कि अगले साल (संभवत: फरवरी 2027 में) भोपाल में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है। महावाणिज्य दूत इसमें फ्रांस की कम्पनियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर जरुर आएं। एमपीआईडीसी इस काम के लिए आईएफसीसीआई और महावाणिज्य कार्यालय के साथ सम्पर्क, सहयोग और समन्वय का काम करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह सहित महावाणिज्य कार्यालय के सीनियर आफिसर्स भी उपस्थित थे।
You may also like
-
चरित्र शंका को लेकर रीवा के बाजार में जमकर चले लात-घूंसे
-
एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड
-
छतरपुर के देवगांव टोल प्लाजा पर रात में संदिग्ध गतिविधियां, वायरल वीडियो की जांच की मांग
-
एमपी में पराली जलाने की घटनाओं में 50% गिरावट, फिर भी देश में दूसरे स्थान पर
-
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
