मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर मनेन्द्रगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है। जगदलपुर में 17 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल विधा के लिए रूपेश कुमार, विकास, अमिताभ एवं युवराज सिंह का चयन हुआ है। वहीं एथलेटिक्स विधा में सतीश कुमार मरकाम, रंगलाल, जॉन अब्राहम टोप्पो, निलेश एवं राहुल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चयनित खिलाड़ी 15 सितंबर को जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने जा रहे इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। निश्चित रूप से यह उपलब्धि केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों और पूरे मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इस सफलता पर बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ की क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मीना प्रजापति ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास, खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद जायसवाल, किशोर दास, प्रेम स्मेल टोप्पो, शिव कुमार चौधरी एवं रणधीर ठाकुर ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने विश्वास जताया कि बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के ये होनहार खिलाड़ी राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर मनेन्द्रगढ़-एमसीबी जिले का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को उड़ान देने की प्रेरणा बनेगी।
You may also like
-
मध्यप्रदेश सरकार खरीदेगी ₹225 करोड़ का लग्जरी हेलीकॉप्टर, नवंबर में भोपाल आएगा; नेपाल-श्रीलंका तक भर सकेगा उड़ान
-
भोपाल मेट्रो की कमाई पर संकट, 7 दिन के खर्च की भरपाई में लग सकते हैं 100 दिन; यात्री अब भी कम
-
भारत का मेगा टैंक प्लान: T-72 और T-90 का होगा कायाकल्प, सोवियत दौर के ब्लूप्रिंट से खुलेगा रास्ता?
-
सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया
-
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
