नई दिल्ली
सहकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय रहकर योगदान देने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सहकारिता के दिग्गज नेता भगवान सिंह यादव को कृभको " कृषक भारती कोआपरेटिव " संस्था द्वारा शुक्रवार को सहकारिता विभूषण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. इस सम्मान को लेकर पूर्व मंत्री ने इस सम्मान जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया. इस दौरान गुजरात विधानसभा स्पीकर शंकरभाई एल चौधरी को भी सहकारिता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
नई दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित समारोह में इस अवसर बोलते हुए पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने कहा की सहकारिता को मजबूत किये बिना देश का विकास संभव नहीं है, जिसका कारण सहकारिता के माध्यम से ही देश के गरीब, मजदूर, किसान का विकास संभव है, इस अवसर पर उन्होंने कृभको के संचालक मण्डल के साथ अध्यक्ष बी सुधाकर चौधरी, उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, प्रबंध संचालक सुन्दर सिंह यादव, संचालक भंवर सिंह शेखावत और राज्य प्रबंधक राजा बाबू सिंह का हृदय से धन्यवाद किया. वही इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा उत्तराखंड के पत्रकार प्रदीप सिंह यादव को आभार व्यक्त किया. पूर्व मंत्री यादव के सम्मान के समय अरुण सिंह तोमर, उनकी नातिन राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित एड.कुं. पवित्रा सिंह, मनोज वास्तव, रामलखन आदि मौजूद रहे.
You may also like
-
Jeevan Pramaan 2026: 1 अक्टूबर से हर पेंशनर को जमा नहीं करना Life Certificate, जानें नियम
-
RBI Repo Rate: 4 साल बाद बढ़ी ब्याज दर, अब महंगे होंगे लोन और बढ़ेगी EMI
-
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, आकाशवाणी में जबरन घुसने का आरोप
-
Rafale से पहले भारत को मिला ‘महाबली’, नौसेना को नया फ्लीट सपोर्ट शिप; समंदर में बढ़ेगी ताकत
-
कैप्टन स्मित की हालत अब भी गंभीर, खोपड़ी में फ्रैक्चर और नजर पर असर; डॉक्टर दे रहे हेवी डोज दवाएं
