बिलासपुर.
विंटर शेड्यूल की कोलकाता फ्लाइट बंद होने की खबर फैलते ही राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है. डिप्टी सीएम अरूण साव की पहल पर एक बार फिर कोलकाता की फ्लाइट दोबारा शुरू की जाएगी.
दरअसल हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने गुरूवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल से चर्चा कर मामले में दखल देने की मांग की थी. जिसपर अधिकारियों से चर्चा कर डिप्टी सीएम ने जल्द से जल्द फ्लाइट शुरू करने के निर्देश दिए हैं. अब अलाइंस एयर को पत्र मिलने के बाद आवश्यक अनुमति के लिए डीजीसीए और कोलकाता एयरपोर्ट से पत्राचार कर दोबारा परिचालन शुरू किया जाएगा. गौरतलब है कि राज्य शासन के फ्लाइट बंद करने के निर्देश पर परिचालन की अनुमतियां को अलाइंस एयर ने सरेंडर कर दिया था.
एयर लाइन कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि अनुमति लेकर जल्दी से जल्दी उड़ान शुरू किया जाएगा. संभवतः रविवार से फ्लाइट शुरू हो सकती है, लेकिन इतने कम समय में फ्लाइट के लिए यात्री मिलना मुश्किल होगा. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस फैसले के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत विधायकों का आभार व्यक्त किया है.
You may also like
-
प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता है: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
-
महाकाल मंदिर के पास बड़ी कार्रवाई, उज्जैन में 10 मकान-दुकानें जमींदोज
-
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
-
आबकारी ने कल्दा में भारी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ लाहन पकड़ा
-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
