बिलासपुर.
न्यायधानी में सप्ताहभर पहले फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में सरकंडा थाना प्रभारी (टीआई) प्रदीप आर्य को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है. प्रदीप आर्य की जगह नरेश चौहान को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हालांकि, एसएसपी रजनेश सिंह की ओर से जारी आदेश में कार्रवाई की वजह प्रशासनिक बताई गई है.
बता दें कि बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित निवासरत महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ मारपीट का मामला सप्ताहभर पहले सामने आया था. जन्मदिन के जश्न के दौरान देर रात ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने से परेशान होकर न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी ने आपत्ति जताई थी. इस पर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने न्यायाधीश के साथ उनके परिजनों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी.
मामले में प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया गई थी. बताया जा रहा है कि न्यायिक अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी. आरोप है कि जज के खिलाफ केस दर्ज करने से पहले जरूरी प्रशासनिक अनुमति और सभी पहलुओं की जांच नहीं की गई थी.
You may also like
-
आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल डेका
-
मध्यप्रदेश वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य
-
“नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्राथमिक ध्येय”: राज्यमंत्री गौर
-
सादगी, समर्पण और संघर्ष के प्रतीक थे स्व. डॉ. दर्शन सिंह : विवेक तन्खा
-
दुर्ग में फर्जी दस्तावेजों से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
