भोपाल
विद्युत वितरण प्रणाली को निर्बाध बनाने तथा विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को रोशनी घर स्थित विधुत विभाग के कार्यालय ग्वालियर में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता विनोद कटारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु तत्परता के साथ पहल करने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक उपभोक्ता को सरल, सुगम एवं बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध हों। नवरात्रि तथा दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना हमारा दायित्व है। हम यह सुनिश्चित करें कि ट्रिपिंग की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए मुख्य रूप से ओवरलोडिंग, शॉर्ट सर्किट और अर्थ लीकेज जैसी समस्याओं को रोकना जरूरी है।
You may also like
-
बघवार में पेयजल सप्लाई का वाल्व खुला रह जाने से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; दो घंटे बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी
-
महादेव सट्टा एप मामला: सौरभ चंद्राकर ने कोर्ट में पेश किए तीन आवेदन, 27 नवंबर को होगी सुनवाई
-
अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
-
खंडवा में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबा 7 वर्षीय बालक; मौत
-
*न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026 का समापन बाइक जागरूकता रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ संपन्न*
