भोपाल
सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश बीज संघ की आम सभा की बैठक में संस्था की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बीज संघ को अमूल, इफको और कृभको की तर्ज पर एक सशक्त एवं अग्रणी सहकारी संस्था के रूप में विकसित करने के प्रयासों को और गति दी जाए।
मंत्री सारंग ने कहा कि आगामी 2 से 5 वर्षों में मध्यप्रदेश बीज संघ को देश के प्रमुख बीज संस्थानों में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ उत्पादन, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और विपणन व्यवस्था को मजबूत किया जाना आवश्यक है।
मंत्री सारंग ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज, बेहतर, फसल , उन्नत खेती , किसान की समृद्धि की पूरी श्रृंखला को सहकारिता के माध्यम से मजबूत किया जाएगा। किसानों को उच्च गुणवत्ता के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के साथ बीज उत्पादन में आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
तकनीकी नवाचार और नई फसलों पर फोकस
मंत्री सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश बीज संघ द्वारा हॉर्टीकल्चर और धान के साथ-साथ तिल, अलसी, कपास, मूंगफली और मक्का जैसी महत्वपूर्ण फसलों के बीजों पर भी कार्य किया जा रहा है। छोटे आकार के बीजों में उन्नत कोटिंग एवं लोडिंग तकनीक के उपयोग की संभावनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में वैज्ञानिकों के साथ आवश्यक बैठकें एवं चर्चा की जा चुकी हैं।
पैक्स और एफपीओ के माध्यम से किसानों तक पहुंचेंगे बीज
मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि बीजों की बिक्री एवं वितरण व्यवस्था को प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से और मजबूत किया जाए। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों की स्थानीय एवं पारंपरिक फसलों को भी बीज उत्पादन और विपणन की कार्ययोजना में प्राथमिकता दी जाए।
आम सभा में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता, बीज संघ के प्रबंध संचालक महेंद्र दीक्षित सहित प्रदेश की विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
You may also like
-
भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा महाअनुष्ठान, 1100 वैदिक आचार्य करेंगे 1 करोड़ अर्चन
-
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
-
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
-
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली
-
बलरामपुर में अवैध धान पर कार्रवाई, 26 क्विंटल धान जब्त
