रायपुर.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर के रवि नगर स्थित सुशील विला में दबिश दी। यह ठिकाना ज्वेलरी और जमीन कारोबारी नितिन डागा से जुड़ा बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम दो गाड़ियों से पहुंची और विला के भीतर दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई को मनी लांड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, जांच के दायरे और मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
रायपुर के सुशील विला में घंटों से पड़ताल जारी
सूत्रों के अनुसार, ईडी की कार्रवाई सुबह से जारी है। टीम सुशील विला के भीतर मौजूद दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की पड़ताल कर रही है। नितिन डागा का नाम ज्वेलरी और जमीन के कारोबार से जुड़ा बताया जाता है। उनके कारोबारी गतिविधियों को लेकर जांच की जा रही है या कार्रवाई किसी अन्य संबंधित मामले में है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दुर्ग में भी कार्रवाई
रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी ईडी ने कार्रवाई की है। यहां ट्रांसपोर्ट व्यापारी गुलशन बघेल के यहां छापा पड़ा है। उनके ऋषभ कॉलोनी स्थित घर में सुबह-सुबह ईडी की टीम पहुंची। उनको भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है। फिलहाल, जांच के दायरे में कौन व्यक्ति है और क्या मामला है, इसे लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं है. ईडी की ओर से भी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. रायपुर के साथ दुर्ग में भी ईडी की कार्रवाई की खबर है. हालांकि दुर्ग में छापे की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
You may also like
-
वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा; जबलपुर से भोपाल तक मिली प्रॉपर्टी
-
छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली दुर्लभ मकड़ी ‘Mangora baii’, चीन के बाद भारत में पहली बार दर्ज हुई मौजूदगी
-
मध्य प्रदेश में BJP का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक केंद्रीय मंत्रालय के समन्वय की जिम्मेदारी
-
छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन पर सख्ती, भंडारण और खरीदी व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
-
जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, अब घर में नल खोलते ही मिलने लगा पानी
