रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला और बाल कल्याण मंत्री अनिला भेदिया की एक सलाह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अपनी इस सलाह में अनिला पुरुषों को शराब पीने के लिए कह रही हैं। यह बात उन्होंने एक गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कही थी। उन्होंने कहा, ‘थोड़ी-थोड़ी पी लिया करो और सो जाया करो।’ मंत्री की इस अजीब सलाह के बाद वह विवादों के घेरे में आ गई हैं।
इस बयान के बाद उपजे विवाद पर अनिला भेदिया ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने एक राजनीतिक शरारत बताया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अनिला ने कहा कि मैं उन पुरुषों को संबोधित कर रही थी जो शराब के आदी हो चुके हैं। मैंने उन्हें थोड़ा पीने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैंने वहां पर लोगों को सलाह दी थी कि महिलाओं को घर के कामकाज के चलते काफी तनाव झेलना पड़ता है। इसलिए मैंने पुरुषों से शराब छोड़ने की बात कही थी।
गौरतलब है कि दो बार विधायक रह चुकी मंत्री अनिला रायपुर से 120 किमी दूर बलोद जिले के सिंहोला गांव में पहुंची थीं। यह गांव उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि इस गांव में शराब की खपत काफी ज्यादा बढ़ गई है।
You may also like
-
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रेश में निधन: कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट
-
जम्मू के डोडा में सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान शहीद, 11 घायल, गाड़ी में 21 जवान थे मौजूद!
-
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार निजी स्टील प्लांट में हुआ भीषण ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत!
-
ग्रेटर नोएडा: सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं… ग्रेटर नोएडा में युवा इंजीनियर की मौत पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
-
नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष: मोदी ने पहनाई माला बोले—मैं कार्यकर्ता हूं, अब नेतृत्व उनके हाथ में है!
