प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प एवं युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से संचालित अभियान अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त इकाई मेरा युवा भारत द्वारा नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत थीम पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, पन्ना में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 300 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्ति का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों व टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुमित तोमर भी उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी अपूर्व तिवारी ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया।
You may also like
-
दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात, बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
-
दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
MP में मंदिरों की जमीन से बढ़ेगी आय, धार्मिक व्यवस्थाओं को मिलेगा आर्थिक सहारा
-
भोपाल में मंत्रालय के पास से हटेंगी झुग्गियां, दूसरी जगह बसाए जाएंगे परिवार
-
भोपाल के ऐशबाग में 600 जर्जर EWS मकान होंगे ध्वस्त, 13 नवंबर तक खाली करने का नोटिस
