निर्देशिका खुद बनी विद्योतमा
भोपाल
शो मस्ट गो ऑन की कहावत कल शाम आपुलकी महाराष्ट्र मंडल के राजीव गांधी कॉलेज,त्रिलंगा के मंच पर तब चरितार्थ हो गई जब नाटिका की मुख्य पात्र राजकुमारी विद्योत्तमा के अचानक चोटिल हो जाने के कारण निर्देशिका ज्योति सावरीकर को स्वयं ही इस पात्र को निभाना पड़ा। दरअसल ये किरदार मूलतः श्रेयसी झोलदेव कर रही थीं।पर एक दिन पहले अचानक उनके दोनों पैरों में लिगामेंट फ्रैक्चर होने से उनका शो में भाग लेना संभव नहीं हुआ।ऐसे में निर्देशिका ने स्वयं मंच पर उतर कर अपने मंझे हुए अभिनय से इस किरदार को जीवंत किया।
इस नाटिका में कालिदास की भूमिका नीता लोखंडे व राजा विक्रमादित्य की भूमिका स्मिता पागनीस थे। साथी कलाकार में साधना देसाई, स्वाति पाठक, श्वेता केंदुलकर, शैलजा खांडेकर, मनीषा फफूनकर तथा सूत्रधार शोभा भिसे व सपना अलकरी रहे। सभी महिला कलाकारों ने उत्तम प्रस्तुति दी
You may also like
-
भोपाल डेवलपमेंट प्लान 2047 पर तेज हुई चर्चा, अब तक 800 सुझाव और आपत्तियां दर्ज
-
MP में ₹2,975 करोड़ से बनेगी 201.37 किमी लंबी नई रेल लाइन, 5 जिलों को मिलेगा फायदा
-
सागर में 100 करोड़ से बन रहा संत रविदास लोक, 92% काम पूरा; नए साल में PM मोदी करेंगे लोकार्पण
-
राज्य शासन ने पैराक्वेट डाइक्लोराइड के उपयोग पर लगाया प्रतिबन्ध
-
e-Zero FIR के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई
