राजनांदगांव.
महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में निर्माण कार्य हेतु निविदा दर की स्वीकृति, पाईप लाईन विस्तार, विद्युतीकरण, सहित निगम स्वामित्व की दुकानो के नवीन प्रीमियम दर का अनुमोदन सहित जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने संबंधी विषयो पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।
महापौर यादव ने बैठक के संबंध में बताया कि 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वार्डो में विद्युतीकरण कार्य के अलावा रोड, नाली निर्माण, इंटरलाकिंग कार्य सहित अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत लखोली कन्हारपुरी से मोहारा बाईपास तक 208.32 लाख रु के आहुत निविदा तथा रेवाडीह चैक से गोकुल नगर तक नाला निर्माण हेतु 250.00 लाख रू. के आहुत निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर की अनुशंसा की गयी। इसी प्रकार 15वें आयोग अतर्गत जिला अस्पताल के पास से महामाया चैक तक तथा महाजन बाडी से स्टेशन पारा तक 250 एमएम डाया डीआई पाईप लाईन विस्तार के लिए प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति प्रदान की गयी।
इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को राशि देने की स्वीकृति तथा समाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत पात्र हितग्राहियो को पेंशन राशि देने तथा जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों की अनुशंसा की गयी। इसी कड़ी में पुराना गंज मण्डी शॉपिंग काम्पलेक्स एवं रेल्वे स्टेशन रोड की नवीन व्यवसायिक परिसर के दुकानों का आरिक्षित मूल्य एवं आरक्षण, टांकावर व्यावसायिक परिसर की दुकानें तथा यातायात नगर स्थित रिक्त भूखण्डों के निर्धारित नवीन प्रीमियम दरो का अनुमोदन के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
