‘विकसित भारत@2047 -बैठक में प्रधानमंत्री
ने कहा कि-टीम इंडिया की तरह काम
करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं
हमें विकास की गति बढ़ानी है।
#politicswala report
PM Modi in the meeting of Niti Aayog-नीति आयोग की सर्वोच्च संस्था परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें विकास की गति बढ़ानी है। विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य, Niti Aayog की बैठक में बोले PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक शनिवार को हुई।
गवर्निंग काउंसिल की बैठक का विषय है ‘विकसित भारत@2047 के लिए विकसित राज्य’। इस दौरान विकास पर मंथन किया गया
नीति आयोग की सर्वोच्च संस्था परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं।
बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें विकास की गति बढ़ानी है। अगर केंद्र और सभी राज्य एक साथ मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
मोदी ने कहा- एक राज्य: एक वैश्विक गंतव्य
जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत भी विकसित होगा। यह 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है।
उन्होंने कहा कि राज्यों को वैश्विक मानकों के अनुरूप तथा सभी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान करके प्रत्येक राज्य में कम से कम एक पर्यटन स्थल विकसित करना चाहिए। एक राज्य: एक वैश्विक गंतव्य।
इससे पड़ोसी शहरों का भी पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा। उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से शहरीकरण हो रहा है। हमें भविष्य के लिए तैयार शहरों की दिशा में काम करना चाहिए।
विकास, नवाचार और स्थिरता हमारे शहरों के विकास का इंजन होना चाहिए।विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य, Niti Aayog की बैठक में बोले PM Modi
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ यह पहली बड़ी बैठक है। बयान के अनुसार, विकसित भारत के लिए विकसित राज्य का विचार राज्यों से राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ जुड़े साहसिक, दीर्घकालिक और समावेशी विजन दस्तावेज तैयार करने का आह्वान है, जो स्थानीय वास्तविकताओं पर आधारित हों।
इसमें कहा गया है, “इन विजनों में समयबद्ध लक्ष्य शामिल होने चाहिए।” आम तौर पर, पूर्ण परिषद की बैठक हर साल होती है और पिछले साल यह 27 जुलाई को हुई थी।
बैठक का मुख्य फोकस ‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य @2047’ थीम पर था. जिसका मकसद शताब्दी तक एक समृद्ध, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार भारत का निर्माण करना है।
क्या था बैठक का मकसद
बता दें कि बैठक का मुख्य फोकस ‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य @2047’ थीम पर था। जिसका मकसद शताब्दी तक एक समृद्ध, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार भारत का निर्माण करना है। बैठक में उद्यमिता, रोजगार और कौशल विकास में तेजी लाने, टियर-2 और टियर-3 शहरों को विकास केंद्रों में बदलने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय विकास की दिशा में सहकारी संघवाद और सामूहिक प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुख परिणामों और फैसलों की समीक्षा भी की गई। विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य, Niti Aayog की बैठक में बोले PM Modi
वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बैठक (Niti Ayog Meeting) में जीडीपी बढ़ोतरी, जनसंख्या प्रबंधन और एआई के फायदे के लिए 3 सब ग्रुप्स के गठन का प्रस्ताव रखा।
यह बैठक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित हुई. बैठक में देशभर के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों, केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया था।
पीएम मोदी ने की आंध्र के विकास ब्लूप्रिंट की तारीफ
बैठक में पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विकास ब्लूप्रिंट की तारीफ की। इतना ही नहीं उन्होंने सभी राज्यों से कहा कि वे भी आंध्र के इन सुधारों की स्टडी करें। सीएम नायडू के नेतृत्व में आंध्र सरकार द्वारा लाए गए सुधारों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सभी राज्यों को इसे देखना चाहिए। इस विकास ब्लूप्रिंट में उनके लिए भी बहुत सारे इनपुट हो सकते हैं।
क्या है स्वर्ण आंध्र @2047 विजन का लक्ष्य?
आंध्र प्रदेश का स्वर्ण आंध्र @2047 विजन एक साहसिक, समावेशी रोडमैप बनकर उभरा है, जिसमें प्रौद्योगिकी, कल्याण और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण को एकीकृत किया गया है। स्वर्ण आंध्र @2047 विजन का लक्ष्य अभिनव P4 मॉडल के जरिए 2029 तक गरीबी को खत्म करना है। जिससे गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान को बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए सरकार निजी क्षेत्र और नागरिक प्रयासों को एकजुट कर रही है।
You may also like
-
The Indian EXPRESS Investigation ….इसमें investigation क्या है?
-
संजय गांधी .. भारतीय राजनीति का वो चेहरा जिसके बारे में जानकारी कम अफवाहें ज्यादा
-
मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार में इस बार बदलेंगे कई चेहरे और मंत्रालय
-
अयोध्या की चंदा चोरी का भोपाल में भी असर
-
पटवारी बोले ‘सरकार बेइज्जती न करे, मेरा गोडाउन खाली कर दे’
