दतिया उपचुनाव: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों को दी नसीहत
दतिया उपचुनाव में भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। टिकट कटने से गुस्साए समर्थकों के बीच पैदा हुए आक्रोश और सोशल मीडिया पर जारी बयानों को थामने के लिए नरोत्तम मिश्रा खुद सामने आए और बेहद नपे-तुले शब्दों में में अपनी बात रखी।
नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा, “यह पूरी तरह से पार्टी का निर्णय है। राजनीति में इस तरह के फैसले होते हैं। मैं अपने सभी साथियों से अपील करता हूँ कि वे पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालने जैसा काम न करें और न ही किसी का मार्ग अवरुद्ध करें।” उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है और यहाँ अपनी बात रखने की एक तय व्यवस्था है।
उन्होंने कहा, “पार्टी के फोरम पर हमेशा अपने तरीके से और सही समय पर बात की जाती है, इसलिए किसी भी तरह की अनुशासनहीनता ठीक नहीं है।”
मिश्रा का यह बयान जहाँ एक तरफ पार्टी नेतृत्व के फैसले के प्रति उनकी वफादारी और अनुशासन को दिखाता है, वहीं दूसरी तरफ दतिया में टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों के भीतर सुलग रहे असंतोष को शांत करने की एक सोची-समझी कोशिश भी है।
नामांकन फॉर्म खरीदने और सामाजिक बैठकें करने के बाद भी टिकट न मिलने का दर्द उनके इस बयान में ‘अनुशासन के मुखौटे’ के पीछे साफ महसूस किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकट, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार
You may also like
-
फाइलें हवा में उछालीं….जज को कहा ‘माई ज्यूडिशियल सर्वेंट’ जानें कोर्ट की अवमानना पर क्या कहता है कानून
-
Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकट, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार
-
बंदरबांट हुआ एक्सपोज!
-
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का एक और बड़ा कदम
-
कश्मीर में सरकार का आदेश स्कूल, कॉलेज अपनी लाइब्रेरी से देश विरोधी कंटेंट हटाएं….
