#politicswala Report
भोपाल /दमोह। मध्यप्रदेश में गोवंश की हत्या पर मामला गर्म है। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो उन पर गोलियां चलाने की खबर है। इसके बाद प्रदर्शन हुआ। प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलाया। है
गोवंश की हत्या से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने दमोह बंद बुलाया है। प्रदर्शन खत्म होने के बाद लोगों ने अपनी दुकानें खोलना शुरू कर दिया है। हालांकि हिंदू संगठनों के लोग बाजारों में गुट बनाकर घूम रहे हैं।
मामला शुक्रवार सुबह का है। शहर के सीता बावड़ी इलाके में कुछ लोगों ने गोवंश की हत्या कर दी। हिंदू संगठन की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी गोवंश को काट चुके थे।
पांच माह की गर्भवती थी गाय
हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने बताया, पुलिस ने चार-पांच आरोपियों को पकड़ा है, गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। वेटरनरी डॉक्टर आरके असाटी ने पोस्टमार्टम में पाया कि गोवंश के शरीर के सभी अंग अलग-अलग कर दिए गए थे। गाय के पेट में पांच माह का बछड़ा था। बछड़ा कुछ समय तक जीवित रहा, लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई।
हिंदू जागरण मंच के नेता नित्या प्यासी ने कहा, ये उस विचारधारा का पुतलादहन है जो लगातार गोहत्या कर रही है। ये एकतरफ भाईचारे की बात करते हैं और दूसरी तरफ हमारी आराध्य गोमाता की हत्या कर रहे हैं। पहले भी हमने 2 जनवरी 2024 को इन लोगों के ठिकानों को तोड़ने की मांग की थी, लेकिन कुछ लोग हैं जो शहर का माहौल खराब करने के लिए लगातार गोवंश की हत्या कर रहे हैं। आज दमोह बंद है। व्यापारी महासंघ ने इसका समर्थन किया है।
दोपहर 1 बजे हिंदू संगठनों ने ज्ञापन देने के बाद अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अंजू खत्री ने बताया कि प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। आरोपियों के अतिक्रमण में बने घरों को तोड़ दिया गया है। उन पर एनएसए की कार्रवाई की मांग को भी प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। ज्ञापन में जो भी मांग लिखी है, उन सभी पूरा करने पर सहमति जताई है, इसलिए अब संगठन ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। यदि प्रशासन मांगे पूरी नहीं करेगा तो आगे भी इस तरह के आंदोलन होंगे।
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307, गोवंश अधिनियम और धार्मिक भावना आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। स्पॉट पर ही कुछ लोगों को पकड़ लिया था। बाकी आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। हिंदू संगठनों की मांगों को लेकर उसका निराकरण प्रशासन स्तर पर किया जाएगा।
You may also like
-
अफ़ग़ान बाल वधू बनी यूरोप की शीर्ष बॉडीबिल्डर!
-
आडवाणी ने जो सांप्रदायिकता के बीज बोए, उसकी फ़सलें अब मोदी जी काट रहे हैं !
-
सबसे अलग .. बिहार में भाजपा हिन्दुत्वादी क्यों नहीं दिखती ?
-
68 लाख किलो नकली घी बेचकर जैन सेठों ने भगवान को लगाया 250 करोड़ का चूना !
-
#biharelection .. माथा देखकर तिलक करता चुनावआयोग
