DA Hike 2025: केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई।
यह इजाफा 1 जुलाई 2025 से लागू होगा और कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।
कितना होगा फायदा?
इस फैसले से 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.7 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार के खजाने पर 10,084 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा। अब DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है।
उदाहरण के लिे 50,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर पहले 55% DA = 27,500 रुपए मिल रहा था।
अब 58% DA = 29,000 रुपए मिलेगा। यानी हर महीने 1,500 रुपए अतिरिक्त।
मार्च 2025 में सरकार ने DA में केवल 2% की बढ़ोतरी की थी, जो पिछले 7 साल में सबसे कम इजाफा था। सामान्य तौर पर यह 3-4% के बीच बढ़ता है।
बता दें महंगाई भत्ता यानी DA कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है ताकि उनकी क्रय शक्ति बनी रहे।
इसे ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर तय किया जाता है। यह हर 6 महीने में अपडेट होता है।
कैबिनेट मीटिंग के अन्य बड़े फैसले
1. 57 नए केंद्रीय विद्यालय
- कैबिनेट ने 57 नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी दी।
- इनमें से 7 गृह मंत्रालय के अंतर्गत होंगे और 50 राज्य सरकारों द्वारा संचालित होंगे।
- 20 स्कूल उन जिलों में खुलेंगे, जहां अब तक कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है।
2. दालों में आत्मनिर्भर योजना
- दालों में आत्मनिर्भर बनने के लिए 11,440 करोड़ रुपए की नई योजना।
- इसे अगले 6 साल में लागू किया जाएगा।
- MSP खरीद लिमिट को 45,000 करोड़ से बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपए किया गया।
3. गेहूं का MSP बढ़ा
- 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 2,585 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
- इसमें 160 रुपए प्रति क्विंटल यानी 6.59% वृद्धि हुई है।
- सरकार ने 2025-26 के लिए 11.9 करोड़ टन उत्पादन लक्ष्य रखा है।
4. नेशनल हाईवे-715 चौड़ीकरण
- कालीबोर-नुमालीगढ़ (असम) के बीच 86 किमी लंबे NH-715 को फोर लेन बनाने की मंजूरी।
- इस पर 6,967 करोड़ रुपए खर्च आएगा।
- यह सड़क तेजपुर और झांजी को जोड़ेगी।
5. बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम
- बायोमेडिकल रिसर्च करियर प्रोग्राम का तीसरा चरण मंजूर।
- इस पर 1,500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- 401 रिसर्चरों को 6 साल तक सपोर्ट, जिसमें 192 फेलोशिप, 106 ग्रांट्स और 103 मैनेजमेंट सपोर्ट शामिल।
8वें वेतन आयोग पर नजर
हालांकि इस बैठक में 8वें वेतन आयोग पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।
लेकिन DA बढ़ोतरी और अन्य फैसलों से साफ है कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है।
माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इस पर भी फैसला हो सकता है।
You may also like
-
साक्षात्कार … मैं सिर्फ अखिलेश से मिलूंगा….. जब मेरी पत्नी ईद पर अकेली रो रही थी, तो क्या कोई भी आया ?’
-
#BiharElection… औरतों के नाम खूब कटे, नीतीश की चिंता बढ़ी
-
सपा में फिर एकजुटता का संदेश: जेल से छूटने के बाद आजम खान-अखिलेश यादव की पहली मुलाकात
-
UN में भारत ने बंद की पाक की बोलती: कहा- जिनकी सेना 4 लाख महिलाओं से दुष्कर्म करे, उन्हें दूसरों को सिखाने का हक नहीं
-
रायबरेली मॉब लिंचिंग: राहुल गांधी बोले- यह एक इंसान की नहीं बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या