बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिल्ली में अहम बैठक की। राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हुए। तय हुआ कि राजद और कांग्रेस एकसाथ ही चुनाव मैदान में उतरेगी।
Bihar Election 2025: दिल्ली। आगामी बिहार विधानसभा को लेकर बिहार कांग्रेस के सीनियर नेताओं की बैठक दिल्ली में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय इंदिरा भवन में हुई इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। आने वाले चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस नेताओं में मंथन हुआ। इस बैठक में तमाम कयासों के बीच यह तय किया है कि आगामी चुनाव राजद के साथ मिलकर पार्टी लड़ेगी। बैठक में महागठबंधन को लेकर भी खूब विचार विमर्श हुआ।
बिहार कांग्रेस नेताओं की राहुल गांधी के साथ बैठक
बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में हुई बैठक में यह तय हुआ कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन में ही रहेगी और चुनावी मैदान में साथ उतरेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लविरू और कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार को बिहार में नयी जिम्मेवारी देने के बाद आलाकमान ने यह पहली बड़ी बैठक की है।
सम्मानजनक परिणाम के लिए जनता के बीच जाएँ
दिल्ली में हुई इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के नेताओं से कहा कि अगर वो गठबंधन में सम्मानजक सीट चाहते हैं तो इसके लिए सभी को जनता के बीच जाना होगा और पार्टी के जनाधार को बढ़ाना होगा। बिहार के सभी नेताओं ने एक सुर में यह माना कि अभी बिहार में गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ने की जरूरत पार्टी को है। इसके लिए जिस भी नीति पर काम करना हो वो अभी तय हो। चुनाव के समय कुछ भी उलटफेर सही नहीं होते और उनके परिणाम भी अच्छे नहीं आते। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भले ही हम राजद के साथ चुनाव में उतरें लेकिन हमें सीटों में बढ़ोतरी मिले।
इफ्तार पार्टी से हुए थीं राजद और कांग्रेस के रिश्तों पर बातें
राजद की इफ्तार पार्टी में जब कांग्रेस नेताओं को नहीं देखा गया तो यह कयास लगने लगे कि शायद राजद और कांग्रेस में कुछ खटरपटर है. वहीं कांग्रेस नेताओं के सुर भी अचानक बदले हुए दिखने लगे हैं। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस काफी कम सीटों पर जीत दर्ज कर पायी थी। इसीलिए आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अटकलों का बाजार थोड़ा ज्यादा गर्माने लगा था। कांग्रेस नेताओं के बयान में यह संदेश मिलने लगा कि पार्टी पिछलग्गु बनकर प्रदेश में नहीं रहेगी। अब कांग्रेस ने तय कर लिया है कि राजद के साथ ही पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने X पोस्ट में इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है–

-बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है।
-बिहार की जनता — विकास, सामाजिक न्याय और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।
-भर्ती परीक्षा में धाँधली, पेपर लीक और बेरोजगारी से युवाओं में भयंकर नाराज़गी है।
-हम मौजूदा सरकार को हटाकर, बिहार में समावेशी विकास और सभी के अधिकारों को सुरक्षित करने वाली सरकार लाएँगे।
-आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में हमने बिहार के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता कर, कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
You may also like
-
जहाज गिरने की रिपोर्ट .. ईंधन के स्विच किसने बंद किये ? पायलट या मशीन
-
BJP MLA… हिंदुओं के वोट से बना विधायक, गोल टोपी और दाढ़ी वाले ‘हरे सांप’ दूर रहें
-
कन्नड़ अनिवार्य करने पर केंद्र-राज्य सरकार को नोटिस जारी, कर्नाटक HC ने तीन हफ्ते में मांगा जवाब
-
EC पर फिर बरसे राहुल: बिहार में वोट चुराने की साजिश, इलेक्शन कमीशन भाजपा का काम कर रहा
-
भागवत बोले- 75 साल मतबल उम्र हो गई, दूसरों को मौका दें: विपक्ष ने कहा- यह PM मोदी को संदेश