कांग्रेस ने सोलह महीने पहले विधानसभा एक से विधायक संजय शुक्ला के नाम की महापौर पद के लिए घोषणा कर दी थी, क्या शुक्ला के नाम की वो घोषणा अब भी ज़िंदा है या उसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है ।
#politicswala Report
इंदौर। नगर निगम चुनाव का एलान हो चुका है। जल्द तारीखों की घोषणा होगी। इंदौर में महापौर पद के लिए कांग्रेस ने सोलह महीने पहले यानी दिसंबर 2020 में ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
विधानसभा एक से विधायक संजय शुक्ला #sanjay shukla के नाम की आधिकारिक घोषणा हो चुकी थी। क्या शुक्ला के नाम की वो घोषणा अब भी ज़िंदा है या उसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है है।
घोषणा के बाद शुक्ला ने मंदिर जाकर पूजा अर्चना के बाद चुनाव का शंखनाद भी कर दिया था। प्रचार भी शुरू कर दिया था। फिर चुनाव टल गए। पर विधायक अभी भी सबसे मजबूत दावेदार हैं। क्या कांग्रेस शुक्ला को टिकट देगी।
संजय शुक्ला लगतार सक्रिय हैं। अभी भी कांग्रेस के पास उनसे मजबूत चेहरा नहीं हैं। वे एकमात्र ऐसे नेता बनकर उभरे हैं, जिनको कांग्रेस के सभी गुटों का समर्थन हासिल है। कोरोना के दौर में लगातार लोगों के बीच रहकर उन्होंने अपनी छवि और मजबूत की है।
शुक्ला पूरे देश में एकमात्र ऐसे प्रत्याशी होंगे जो बीस महीने पहले ही प्रत्याशी घोषित होकर चुनाव प्रचार कर रहा है। संजय शुक्ला पूरे शहर में तगड़ी पकड़ रखते हैं। वे सामजिक कार्यों में सक्रिय होने के साथ-साथ इंदौर के व्यापारिक और धार्मिक तबके में भी लगातार सक्रिय रहते हैं।
कांग्रेस के लिए कमजोर वोट माने जाने वाले समृद्ध तबके में भी शुक्ला के करीबी रिश्ते हैं। अपनी विधानसभा में वे लगातार सक्रिय हैं। उनके इलाके के लोगों से उनका प्रतिदिन मिलना उनके लिए दूसरे इलाकों में भी मजबूत छवि गढ़ता है।
इंदौर कांग्रेस का इतिहास हमेशा से गुटबाज़ी का रहा है। यहां से सज्जन सिंह वर्मा, महेश जोशी ,जीतू पटवारी के अलावा कई और नेताओं के बीच पार्टी उलझती रही है। बड़े नेताओं में भी इंदौर के प्रत्याशी को लेकर एक राय नहीं बन पाती थी।
ये पहला अवसर था जब शहर कांग्रेस के अभी गुटों और प्रदेश नेतृत्व ने भी एक ही नाम पर हरी झंडी दी थी। संजय शुक्ला एक तरह से किसी गुट के नहीं कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के लिए ये बड़ी कामयाबी साबित हो सकती है।
इंदौर से कांग्रेस के टिकट पर क्षेत्र क्रमांक एक के विधायक संजय शुक्ला चुनाव लड़ेंगे। इस बात की घोषणा नगरीय निकाय चुनाव की प्रभारी विजयलक्ष्मी साधो ने खुद बीस महीने पहले इंदौर में की थी।
You may also like
-
तमिलनाडु के विकास के लिए PM मोदी का बड़ा भरोसा, ₹13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
-
Starlink विवाद पर निशिकांत दुबे का एलन मस्क को जवाब, बोले- देश की सुरक्षा से समझौता नहीं
-
भारत में हर 5 में से 1 लड़की की शादी 18 साल से पहले, बाल विवाह खत्म करने की राह में बड़ी चुनौती
-
गुवाहाटी में ₹43 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ट्रकों के फ्यूल टैंक में बने गुप्त केबिन से खुलासा
-
H-1B वीजा पर जेडी वेंस के बयान से विवाद, गिरमिटिया मजदूरों के इतिहास से जुड़ा नवी पिल्लई का संघर्ष
