गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिवंगत वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रामरतन बनर्जी के दीवान बाजार स्थित आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रूप कुमार बनर्जी के पिता डॉ. रामरतन बनर्जी का विगत दिनों निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष डॉ. रामरतन बनर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. रामरतन बनर्जी के परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।
You may also like
-
राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
-
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
-
शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग
-
राज्योत्सव पर मोहकता एवं वैभव लिए अभिव्यक्त हो रही भारतीय बहुमूल्य हथकरघा परम्परा
-
छत्तीसगढ़ को सुशासन में आदर्श, अर्थव्यवस्था में सशक्त और विकास में अग्रणी राज्य बनाना हमारा संकल्प – राज्यपाल रमेन डेका
