रायपुर.
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। रवाना होने से पहले CM साय ने दिल्ली दौरे को लेकर जानकारी दी।
CM साय ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रदेश को अपने राज्योत्सव के अवसर पर प्रस्तुति देने का मौका मिलता है। आज का दिन छत्तीसगढ़ का है। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकार अपनी कला और संस्कृति की झलक पेश करेंगे।
यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की ड्यूटी पर बोले CM
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते रहते हैं। जब छत्तीसगढ़ में चुनाव होते हैं, तब पड़ोसी राज्यों के कार्यकर्ता भी यहां सहयोग करने आते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में चुनाव आने वाले हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता वहां जा रहे हैं। सीएम साय ने आगे कहा कि पार्टी का जैसा आदेश होगा, उसके अनुसार वे भी चुनावी जिम्मेदारी निभाने के लिए जाएंगे।
You may also like
-
पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
-
छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
-
अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
-
CG Nursing Admission: खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की होगी संयुक्त काउंसिलिंग, ऑनलाइन आवेदन शुरू
-
भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन के लिए 340 घर-दुकानों पर संकट, हटाए जाएंगे निर्माण
