रायपुर.
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सुकमा और बस्तर के कई गांवों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत केंद्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जिला प्रशासन से बाढ़ की स्थिति व राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा के साथ भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
You may also like
-
उज्जैन के पटवारियों का बड़ा रिकॉर्ड, 15 दिन में कर दी 76 हजार से ज्यादा फ्री रजिस्ट्रियां
-
छठ पर घर लौटना होगा आसान! बेंगलुरु और गुजरात से बिहार के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें
-
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश को मिलेंगी आधुनिक ई-बसें
-
MP में पराली जलाने पर ग्वालियर ने लगाई लगाम, श्योपुर-गुना और दतिया में बढ़े मामले
-
सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम
