रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और खान-पान की झलक देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में रायपुर के घड़ी चौक स्थित गढ़ कलेवा से पहुँचे मनीषा महिला स्व-सहायता समूह अपने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल के माध्यम से लोगों को प्रदेश के पारंपरिक स्वाद से रूबरू करा रहे हैं।
समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन जैसे चिला, फरा, चौसेला, साबूदाना बड़ा, भजिया, ठेठरी, खुरमी सहित कई तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं पकवान तैयार कर लोगों को परोसे जा रहे हैं। इन व्यंजनों के जरिए समूह की महिलाएं छत्तीसगढ़ की खान-पान की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ ही अपनी मेहनत और हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं।
मनीषा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक व्यंजन तैयार कर अपनी आजीविका चला रही हैं और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। उनके इस प्रयास से परिवार के भरण-पोषण में आर्थिक सहयोग मिल रहा है। साथ ही, महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।
You may also like
-
जबलपुर के स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का आरोप, उंगली मरोड़ने से लिगामेंट डैमेज; मां ने थाने में की शिकायत
-
देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत –अरुण साव
-
कृष्णबाग कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई, जिंदगी भर की कमाई से बने 42 मकान मलबे में तब्दील
-
इंदौर दोहरा हत्याकांड: पिता और बहन की हत्या की साजिश 5 महीने पहले रची, अंबाला में मिली आरोपी की आखिरी लोकेशन
-
घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
