-चित्रकूट में प्रियंका गांधी ने महिलाओं में भरा जोश
चित्रकूट। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने बुधवार को धर्मनगरी पहुंचीं।
प्रियंका ने स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में पूजन कर सभी का अभिवादन किया। मंदिर में पूजन के बाद प्रियंका मंदाकिनी किनारे बने मंच पर पहुंचीं।
अपने संबोधन में प्रियंका ने कहा कि प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। खाद की लाइन में खड़े-खड़े कई लोगों ने जान गंवाई। कोरोना काल में भाजपा सरकार फ्लॉप रही।
महिलाओं में जोश भरते हुए प्रियंका ने कहा कि बहुत हुआ इंतजार अब, सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे।
औरों से कब तक आस लगाओगी। कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से। महिलाओं को एक जुट होकर राजनीति में अपना हक मांगना चाहिए।
कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। उन्होंने अपना प्रतिज्ञा पत्र महिलाओं को पढ़कर सुनाया। कहा कि किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा।
प्रियंका ने कहा कि आज की राजनीति में बहुत नफरत फैला दी गई है। लखीमपुर कांड में एक केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को मारा है।
सरकार भी मंत्री को बचाने का काम कर रही है। राजनीति में हिंसा खत्म करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा।
महिलाओं ने सुनाई संघर्ष की कहानी : प्रियंका ने महिलाओं के साथ संवाद किया। प्रियंका के सामने स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बिठारी गांव की गिरजा देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मिथिलेश देवी ने अपने संघर्ष की कहानी बताई।
यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में उनके कामों की कोई वैल्यू नहीं हो रही है। उनका मानदेय भी नहीं बढ़ाया जा रहा है।
बताया कि कोरोना काल में भी स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने उनसे हर दिन समाज के बीच में जाकर काम कराने को कहा । काम के दौरान जरूरी सामग्री खुद लेकर जानी पड़ी और कोई खर्च भी नहीं मिला।
You may also like
-
SIR का पूरा गणित समझाया सुरजीत भल्ला ने, 13.37 करोड़ नाम हटे लेकिन कितने वोटर वास्तव में प्रभावित?
-
रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत, मार्को रुबियो बोले- टैरिफ लगाने से पहले सोचना जरूरी
-
कोलकाता भगदड़: एक अनाउंसमेंट से मची अफरा-तफरी, 19 लोगों की मौत की क्या थी वजह?
-
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, आयोजक समेत 7 गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचे अमित शाह
-
ट्रंप ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने का फैसला टाला, रूसी तेल खरीद पर मिली अस्थायी राहत
