मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 नवंबर को कुलैथ में पशु मेले का करेंगे शुभारंभ

Share Politics Wala News

 

कन्हैया लोकगीत, बैलगाड़ी व घुड़दौड़ जैसे पारंपरिक खेल भी होंगे

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में शुक्रवार 13 नवम्बर को विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर जिले में कृषि, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं के तहत विभिन्न हितग्राहियों को  हितलाभ भी वितरित करेंगे। किसान कल्याण वर्ष में आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में उत्कृष्ट पशुपालन एवं उन्नत खेती-किसानी पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही कन्हैया लोकगीत, पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ एवं घुड़दौड़ जैसे आयोजन भी होंगे।

उत्कृष्ट पशुपालन एवं उन्नत खेती-किसानी पर केंद्रित प्रदर्शनी रहेगी आकर्षण का केंद्र
सम्मेलन में उत्कृष्ट पशुपालन एवं उन्नत खेती-किसानी पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें उन्नत नस्ल के पशुओं के प्रदर्शन के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और पशुपालकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। इससे पशुपालकों को नवीन तकनीकों, बेहतर पशु प्रबंधन और आय संवर्धन के अवसरों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

कन्हैया लोकगीत, बैलगाड़ी दौड़ और घुड़दौड़ से सजेगा पारंपरिक उत्सव
सम्मेलन में भारतीय ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। कन्हैया लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ एवं घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पशुपालन एवं कृषि सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य पशुपालकों और किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उन्नत पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कृषि एवं पशुधन आधारित आजीविका के नए अवसरों को प्रोत्साहित करना है। किसान कल्याण वर्ष अंतर्गत आयोजित यह महासंगम खेती-किसानी और पशुपालन के समन्वय से आत्मनिर्भर एवं समृद्ध ग्रामीण मध्यप्रदेश के निर्माण का संदेश देगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *