सबके साथ न्याय करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ विधायक हेमन्त खंडेलवाल, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सहित अनुसूचित जनजाति समुदाय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी ग्राम में बीते दिनों हुए घटनाक्रम की जानकारी देकर जनजातीय समुदाय के साथ हुई कार्यवाही की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि हम आपसी संवाद से मामले का व्यावहारिक समाधान निकालेंगे।
You may also like
-
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट
-
कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील
-
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आज से दिवाली की छुट्टियां शुरू, अब 12 नवंबर को खुलेंगे स्कूल
-
धनतेरस पर भोपाल में होगी धनवर्षा, 1000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान
-
MP में 13 हजार कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई-पानी संकट, आज कमिश्नर करेंगे अहम बैठक
