मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन
मंत्रालय स्थित प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नमन किया तथा सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के नवनिर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करता है। सरदार पटेल देशभक्तों के लिए प्रेरणा का अनंत स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय स्थित उद्यान में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
You may also like
-
आबकारी ने कल्दा में भारी मात्रा में कच्ची शराब और महुआ लाहन पकड़ा
-
बिलासपुर से फिर शुरू होगी कोलकाता की फ्लाइट, बंद करने का फैसला वापस
-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
-
56 साल में पहली बार वक्फ बोर्ड संभालेगा इज्तिमा-बाजार की कमान, दुकानों के आवंटन में सभी को मिलेगा मौका
-
इंदौर-दाहोद रेल परियोजना में बड़ी प्रगति, पीथमपुर-सागौर ट्रैक पर 50 KM की रफ्तार से दौड़ा इंजन
