सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ रूपये निवेश का प्रस्ताव
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार मुंबई प्रवास के दौरान आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला और उनके पुत्र आर्यमन विक्रम बिरला से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें आगामी वर्ष मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला ने सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिरला को मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की व्यापक संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। श्री बिरला ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
You may also like
-
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
-
राष्ट्रीय एकता दिवस एवं नशामुक्ति का संदेश लेकर मध्यप्रदेश से रवाना हुआ 7 सदस्यीय बाइक दल
-
भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री सारंग
-
सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
-
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में होगा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’
