श्री निशाद कुमार ने लांग जम्प में जीता स्वर्ण पदक
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में पहले ही प्रयास में, पुरूषों की लॉन्ग जम्प टी 47 स्पर्धा में 7.11 मीटर की बेहतरीन छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतने पर निशाद कुमार को हार्दिक बधाई दी है। इसी क्रम में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर सुश्री मोना अग्रवाल और सिल्वर मैडल जीतने पर सुश्री अवनि लखेरा को बधाई दी ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला जूडोजे2-52 किग्रा. श्रेणी में रजत पदक जीतने पर सुश्री कोकिला कौशिकलाते को तथा जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर कपिल परमार को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का पल है, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे भी स्वनिधि सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों का परिश्रम और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
